ISKCON का वैष्णव कैलेंडर: पूरे वर्ष की एकादशियाँ, आचार्यों के आविर्भाव और तिरोभाव दिवस, और प्रमुख त्योहार। तारीख़ें सामान्य हिंदू गणना से नहीं, गौड़ीय गणना से तय होती हैं। महीनों के नाम विष्णु के बारह नाम हैं — Madhava, Govinda, Damodara आदि — दोनों पक्ष Krishna और Gaura कहलाते हैं, और वर्ष गौराब्द संवत में गिने जाते हैं।
वर्ष के साथ अक्षांश, देशांतर और UTC ऑफ़सेट भेजें, क्योंकि कोई पर्व किस कैलेंडर दिन पड़ेगा, यह स्थानीय सूर्योदय के समय चल रही तिथि से तय होता है। उत्तर {year, events} के रूप में मिलता है, और हर इवेंट {name, date, masa, paksa, tithi_number, is_adhika, gaurabda_year} होता है — यानी आपको ग्रेगोरियन तारीख़ भी मिलती है और वे वैष्णव निर्देशांक भी जिनसे वह निकली। is_adhika बताता है कि इवेंट अधिक मास में है।
तिथि और मास की गणना GCAL विनिर्देश से होती है, जिसे ISKCON का अपना कैलेंडर सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल करता है। यह जानबूझकर /api/astro/panchanga/ वाली निरयन एफ़ेमेरिस पद्धति से अलग है, इसलिए तारीख़ें यहाँ के दूसरे एंडपॉइंट से एक दिन आगे-पीछे हो सकती हैं। एक वर्ष में कई सौ इवेंट आते हैं, इसलिए फ़िल्टरिंग या पेजिंग क्लाइंट की ओर करें।
अनुरोध के फ़ील्ड
फ़ील्ड
टाइप
ज़रूरी
टिप्पणी
latitude
number (double)
ज़रूरी
स्थान का अक्षांश, दशमलव अंशों में। उत्तरी अक्षांश धनात्मक होता है, दक्षिणी ऋणात्मक। उदाहरण: जयपुर के लिए 26.9124, न्यूयॉर्क के लिए 40.7128। कला और विकला स्वीकार नहीं की जातीं - पहले दशमलव अंशों में बदल लें।
longitude
number (double)
ज़रूरी
स्थान का देशांतर, दशमलव अंशों में। पूर्वी देशांतर धनात्मक होता है, पश्चिमी ऋणात्मक। उदाहरण: जयपुर के लिए 75.7873, न्यूयॉर्क के लिए -74.0060। चिह्न पर ध्यान दें: माइनस छूट गया, तो न्यूयॉर्क चीन में पहुँच जाएगा।
timezone_as_float
number (double)
ज़रूरी
स्थान का UTC ऑफ़सेट, घंटों में, दशमलव संख्या के रूप में। उदाहरण: भारत के लिए 5.5 (UTC+05:30), सर्दियों में न्यूयॉर्क के लिए -5, नेपाल के लिए 5.75। इसका date_time से मिलान नहीं किया जाता - दोनों में मेल न हो, तब भी उत्तर सफल आएगा, पर गलत क्षण का। इसलिए दोनों एक ही स्रोत से लें। उस तारीख़ को लागू ऑफ़सेट दें, आज का नहीं: डेलाइट सेविंग वाले देश में गर्मियों में हुए जन्म के लिए गर्मियों का ऑफ़सेट चाहिए।
year
integer
ज़रूरी
जन्म का वर्ष, संख्या के रूप में, जैसे 1990। चार अंकों में।