सीधे सामग्री पर जाएँ
POST/api/astro/transit/planet-at-degree/1 क्रेडिट

किसी अंश पर ग्रह

कोई ग्रह किसी तारीख़ सीमा के भीतर किसी अंश पर कब पहुँचता है। पिंड `planet` से और अंश `degr` से चुनें। `datetime_start` और `datetime_end` न भेजें तो अवधि दिए गए क्षण से एक वर्ष बाद तक मानी जाती है, ताकि पहली कॉल बिना अवधि तय किए भी चल जाए।

https://api.occultapi.com/api/astro/transit/planet-at-degree/
अनुरोध आज़माएँ

ऑथेंटिकेशन

अपनी कुंजी X-API-Key हेडर में भेजें। कुंजी सिर्फ़ सर्वर पर रखने की चीज़ है — इसे कभी ब्राउज़र के JavaScript या मोबाइल ऐप में न डालें।

X-API-Key: yt_live_a1b2c3d4_…
Content-Type: application/json

अनुरोध के फ़ील्ड

फ़ील्डटाइपज़रूरीटिप्पणी
date_timestring (date-time)ज़रूरी

जिस क्षण की गणना करनी है, ISO 8601 फ़ॉर्मैट में। ऑफ़सेट या अंत में Z हमेशा लगाएँ - बिना ज़ोन वाली वैल्यू UTC नहीं, बल्कि Asia/Kolkata (UTC+05:30) मानी जाती है, और तब 200 के साथ पिछले दिन का नतीजा मिल सकता है। '2026-09-01T06:00:00Z' और '2026-09-01 06:00:00' दो अलग क्षण हैं, और इनके उत्तर भी अलग आते हैं।

celestialstringवैकल्पिक
sunmoonmercuryvenusmarsjupitersaturnuranusneptuneplutomean_nodetrue_node
celestial1stringवैकल्पिक
sunmoonmercuryvenusmarsjupitersaturnuranusneptuneplutomean_nodetrue_node
celestial2stringवैकल्पिक
sunmoonmercuryvenusmarsjupitersaturnuranusneptuneplutomean_nodetrue_node
datetime_endstring (date-time)वैकल्पिक
datetime_startstring (date-time)वैकल्पिक
degrnumber (double)वैकल्पिक

min 0 · max 360

keysarrayवैकल्पिक

कौन-सी गणनाएँ लौटानी हैं, उनके नामों की सूची। इस एंडपॉइंट की key तालिका देखें; एक भी अनजान नाम हो, तो पूरा अनुरोध अस्वीकार हो जाता है। आप जितनी चाहें keys माँगें, एक कॉल पर एक ही क्रेडिट लगता है, इसलिए कई कॉल करने के बजाय जो कुछ चाहिए, सब एक साथ माँग लें।

latitudenumber (double)वैकल्पिक

स्थान का अक्षांश, दशमलव अंशों में। उत्तरी अक्षांश धनात्मक होता है, दक्षिणी ऋणात्मक। उदाहरण: जयपुर के लिए 26.9124, न्यूयॉर्क के लिए 40.7128। कला और विकला स्वीकार नहीं की जातीं - पहले दशमलव अंशों में बदल लें।

min -90 · max 90

longitudenumber (double)वैकल्पिक

स्थान का देशांतर, दशमलव अंशों में। पूर्वी देशांतर धनात्मक होता है, पश्चिमी ऋणात्मक। उदाहरण: जयपुर के लिए 75.7873, न्यूयॉर्क के लिए -74.0060। चिह्न पर ध्यान दें: माइनस छूट गया, तो न्यूयॉर्क चीन में पहुँच जाएगा।

min -180 · max 180

planetstringवैकल्पिक
sunmoonmercuryvenusmarsjupitersaturnuranusneptuneplutomean_nodetrue_node
timezone_as_floatnumber (double)वैकल्पिक

स्थान का UTC ऑफ़सेट, घंटों में, दशमलव संख्या के रूप में। उदाहरण: भारत के लिए 5.5 (UTC+05:30), सर्दियों में न्यूयॉर्क के लिए -5, नेपाल के लिए 5.75। इसका date_time से मिलान नहीं किया जाता - दोनों में मेल न हो, तब भी उत्तर सफल आएगा, पर गलत क्षण का। इसलिए दोनों एक ही स्रोत से लें। उस तारीख़ को लागू ऑफ़सेट दें, आज का नहीं: डेलाइट सेविंग वाले देश में गर्मियों में हुए जन्म के लिए गर्मियों का ऑफ़सेट चाहिए।

min -12 · max 14

tznumber (double)वैकल्पिक

लौटाए गए समय इसी UTC ऑफ़सेट में होते हैं।

min -12 · max 14

whenstringवैकल्पिक

केवल आगे की ओर; `before` के बारे में मॉड्यूल का docstring देखें।

after
x2crossnumber (double)वैकल्पिक

जिस भोगांश को पार करना है, 0 मेष से 0-360 के बीच।

min 0 · max 360

उदाहरण अनुरोध

curl -X POST https://api.occultapi.com/api/astro/transit/planet-at-degree/ \
  -H "X-API-Key: $OCCULT_API_KEY" \
  -H "Content-Type: application/json" \
  -d '{"date_time":"2025-01-01T00:00:00+00:00","tz":0,"when":"after","planet":"mars","degr":135}'

उत्तर

{
  "data": {
    "degree": 135,
    "window": {
      "from": "2025-01-01T00:00:00Z",
      "to": "2026-01-01T00:00:00Z"
    },
    "transit": "2025-07-03T11:45:38Z"
  },
  "status": 200,
  "is_error": false,
  "message": "successful"
}

ऊपर वाले अनुरोध से ही की गई असली कॉल का उत्तर। नतीजे data के अंदर हैं।

त्रुटियाँ

कुंजी और क्रेडिट की जाँच से आई त्रुटियाँ { "error": "…", "message": "<code>", "is_error": true } रूप में आती हैं। लोगों को error दिखाएँ और कोड में message देखकर फ़ैसला करें। पूरी सूची त्रुटि संदर्भ में है।